फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो की टक्कर से ट्रक के नीचे जा घुसा बाइक सवार, मौत

Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
हादसे के बाद गोहाना रोड बाइपास पर लगा जाम - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के गोहाना रोड बाईपास के पास एक बाइक सवार छात्र की आटो की टक्कर के बाद ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने लगातार बढ़ रहे हादसों के कारण सोनीपत-गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। जाम से चालकों को काफी परेशानी हुई। सूचना पर पहुंचे डीएसपी, तहसीलदार और सिटी थाना प्रभारी क्षेत्रवासियों को समझा रहे थे, लेकिन लोग ब्रेकर लगाने की मांग पर अड़े थे। समाचार लिखे जाने तक  जाम नहीं खुला था।
विज्ञापन

जैन बाग कॉलोनी निवासी निशांत (18) बृहस्पतिवार दोपहर बाद बाइक से गोहाना की तरफ से सोनीपत आ रहा था। जब वह गोहाना रोड बाईपास पर पहुंचा तो इसी दौरान एक आटो सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक के नीचे जा घुसी और ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद गुस्साए गोहाना रोड क्षेत्र के लोगों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां आयेदिन कोई न कोई हादसा हो जाता। जिसमें लोग चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां ब्रेकर लगाने की आवश्यकता है। जाम की सूचना पर डीएसपी आर्यन व तहसीलदार हितेंद्र ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, लेकिन वह ब्रेकर बनाए जाने की मांग पर जाम खोलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें