फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों से भरा डंपर छोड़ गौ तस्कर फरार

Thu, 21 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गौ भक्तों और सदर पुलिस ने बुधवार देर रात चिड़िया रोड पर गायों से ठसाठस भरा एक डंपर पकड़ा है। डंपर से 18 जिंदा व एक मृत गाय बरामद की गई। गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर गायों को मुक्त करवाया।
विज्ञापन

आरटीए सचिव बुधवार रात दादरी-भिवानी रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार डंपर जाते हुए दिखाई दिया। उन्होंने जब इसका पीछा किया तो इसमें गाय होने का आभास हुआ। इसके तुरंत बाद उन्होंने मामले की सूचना दादरी सदर पुलिस वे गो भक्तों को दी। इधर सूचना पाकर गौ तस्करों को पकड़ने की योजना तैयार की गई।

रात करीब ढाई बजे सदर थाना प्रभारी देशराज दहिया ने अपनी टीम सहित चिड़िया रोड पर नाका लगा लिया। इसी दौरान उन्हें एक तेज रफ्तार डंपर को रुकने का इशारा किया लेकिन डंपर चालक ने रफ्तार और ज्यादा बढ़ा ली। इसके बाद डंपर चालक नाका तोड़ते हुए आगे निकल गया। गांव रामनगर के समीप स्पीड ब्रेकर पर चालक डंपर छोड़ फरार हो गया। इसी दौरान सदर थाना प्रभारी व गौ भक्त रिंपी फौगाट अपने साथियों सहित डंपर के पास पहुंचे।
विज्ञापन


गौशाला में भेजी गई सभी गायें
सदर थाना पुलिस व गोभक्तों ने जब डंपर में देखा तो उसमें 19 गाय थी। डंपर से उतारकर इन्हें संभाला गया तो करीब आठ गाय रस्सी से मुंह बंधा होने के चलते बेसुध हालत में थी। इसी दौरान दस गाय ठीक मिली तो वहीं एक गाय की मौत हो चुकी थी। इस दौरान गोभक्तों ने कुछ गायों को कपूर गोशाला में तो कुछ को नई  सब्जी मंडी नजदीक श्रीकृष्ण गोशाला में भेजा।

चिड़िया रोड पर दो दिन में दूसरी बड़ी सफलता
सदर थाना देशराज दहिया का कहना है कि चिड़िया रोड से ही सभी गैरकानूनी कार्य करने वाले  गुजरते हैं। सोमवार को भी अवैध शराब से भरा एक कंटेनर गांव चिड़िया के नजदीक से ही  पकड़ा गया था। चिड़िया  रोड पर ज्यादातर रात के समय गश्त बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। इन दोनों  मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन लोगों की टीम गठित की है, जो सिर्फ इस मामले को सुलझाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें