फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर फहराया भगवा झंडा, पांच गिरफ्तार, CCTV की मदद से पहचाना

Fri, 31 Mar 2023 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गुरुवार शाम को झंडाफहराया था। सीसीटीवी की मदद से पहचान कर पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। भाजपा के जिला स्तरीय नेताओं ने शुक्रवार को खरखौदा पुलिस स्टेशन पहुंचे और एसीपी जीत बेनीवाल व एसीपी विपिन कादियान से मुलाकात की।
विज्ञापन
खरखौदा पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में एकता चौक के पास समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर गुरुवार शाम को कुछ युवकों ने भगवा झंडा फहरा दिया। युवक उस समय धार्मिक यात्रा निकाल रहे थे। इससे क्षुब्ध समुदाय विशेष के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने रात में ही धार्मिक स्थल का निरीक्षण किया और मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ धार्मिक स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


गुरुवार को खरखौदा में धार्मिक यात्रा निकाली जा रही थी। इसी बीच कुछ युवक भगवा झंडा लेकर समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में घुसकर गुंबद पर भगवा झंडा फहरा दिया। इस बारे में पता चलते ही धर्म विशेष के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मामले का पता लगते ही पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन रात में ही मौके पर पहुंचे और युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पहचान कर करीब दस नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए खरखौदा क्षेत्र निवासी नवीन, मोहित, इंद्रजीत, रोहित और मंजीत को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में ही समुदाय विशेष के लोग धार्मिक स्थल पर पहुंचे। पुलिस आयुक्त ने समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल की देखरेख करने वालों को आश्वस्त किया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

भाजपा नेताओं ने एसीपी से बातचीत
भाजपा के जिला स्तरीय नेताओं ने शुक्रवार को खरखौदा पुलिस स्टेशन पहुंचे और एसीपी जीत बेनीवाल व एसीपी विपिन कादियान से मुलाकात की। भाजपा नेता राजीव जैन, जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, ओमप्रकाश आत्रेय, ललित बत्रा, राजबीर झरोठ सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से मामले को लेकर चर्चा की। हालांकि उन्होंने इस बारे में पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की।

समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर झंडा फहराने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से सीसीटीवी के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है, अब तक पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश जारी है। माहौल पूरी तरीके से शांतिपूर्ण है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। -जीत बेनीवाल, एसीपी, खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें