फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पिस्तौल दिखाकर कार लूटी, बड़ौत से बरामद

Mon, 10 Apr 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो राई।।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के करनाल बाईपास से जिस कार में लिफ्ट लेकर पांच बदमाश सवार हुए, उसी कार को गांव कुमासपुर स्थित देवीलाल पार्क के सामने लूट लिया। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर वारदात को अंजाम दिया। वारदात करके भाग रहे एक बदमाश को बागपत की बड़ौत थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गोविंद माजरा का रहने वाला रघुबीर कुरुक्षेत्र के ही राजीव गर्ग की कार पर चालक है। रविवार रात को राजीव गर्ग को कहीं बाहर जाना था, जिसके चलते रघुबीर उसे कार में दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने गया था। वहां पर राजीव गर्ग को छोड़ने के बाद वह कुरुक्षेत्र लौट रहा था। रघुबीर ने बताया कि जब वह करनाल बाईपास पर पहुंचा तो पांच युवकों ने उसे हाथ दिखाकर रुकवाया। युवकों ने उससे पानीपत की तरफ जाने के लिफ्ट मांगी थी। इस पर रघुबीर ने उन्हें लिफ्ट दे दी। चालक ने बताया कि जब वह देवीलाल पार्क के पास पहुंचा तो एक युवक ने कार रुकवाई। तभी एक युवक ने उसे पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। उन्होंने उसे कार से नीचे उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए। रघुबीर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर रात ही क्षेत्र में वीटी करा दी।
चार साथी पहले ही उतर गए
इसी बीच सोनीपत पुलिस ने यूपी के जिला बागपत की पुलिस को भी कार लूट की जानकारी दी थी। वहां भी नाकाबंदी कर दी गई। इसी बीच बड़ौत थाना पुलिस ने एक युवक सहित कार को बरामद कर लिया। युवक ने बताया कि वह कार को मुरथल थाना क्षेत्र से लूटकर भागे हैं। उसने बताया कि उसके चार साथी पहले ही कार से उतर गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान पानीपत के गांव डिकाडला निवासी विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ यूपी में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चार अन्य लुटेरों की हुई पहचान
कार को लूटकर भागने वाले चार अन्य लुटेरों की पहचान हो गई है। यूपी पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल ने अपने चार साथियों की पहचान पानीपत के गांव मनाना निवासी मनेंद्र, समालखा निवासी प्रवीण, बिहौली निवासी अमित व बड़ौत निवासी अवनीश के रूप में दी है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कुमासपुर के पास से कार लूट की घटना सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने वीटी कराने के साथ नाकाबंदी कर दी थी। इसी बीच एक बदमाश बड़ौत के पास कार सहित गिरफ्तार किया गया है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। अन्य बदमाश जल्द काबू किए जाएंगे।
विज्ञापन

राकेश कुमार, जांच अधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें