राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद राजगढ़ बाजार में एक ढाबे से दो पेटी देसी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की।
डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि एएसआई अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने लाहरब निवासी खजान सिंह जोकि राजगढ़ में शराब के ठेके के समीप ढाबा चलता है, उससे 24 बोतलें 17 नंबर मसालेदार देसी शराब बरामद की।
पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इन दिनों शराब के ठेके बंद हैं। इसका लाभ उठाकर लोग दिनदहाड़े शहर में ही अवैध शराब की बिक्री में जुटे हैं।