फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकपाल से मारपीट मामले में पूर्व सरपंच सहित तीन पर मामला दर्ज

Sat, 18 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहणा गांव के पूर्व सरपंच व पहलवानों द्वारा फरमाणा गांव में डाकघर के उप-डाकपाल से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इसके विरोध में सोनीपत डाकघर में डाक कर्मियों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फरमाणा स्थित डाकघर के उप-डाकपाल देवेंद्र छिक्कारा ने कहा कि गत सप्ताह वह डाकघर में ड्यूटी कर था। इसी दौरान गुहणा गांव का पूर्व सरपंच दो पहलवानों के साथ डाकघर में आ गया। पूर्व सरपंच ने उससे पेंशन न मिलने का कारण पूछा तो उसने उसे बताया कि पेंशन के लिए बैंक की ओर से नकदी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। जैसे ही बैंक नकदी उपलब्ध करवाएगा, तत्काल प्रभाव से पेंशन को भेज दिया जाएगा। इस बात पर ही पूर्व सरपंच ने उसका गला पकड़ लिया और साथ आए पहलवानों ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। ऐसे में उसके स्टाफ ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। उप-डाकपाल का कहना है कि इस दौरान एक पहलवान ने कैश पर हाथ डालने की कोशिश भी की। शिकायत पर पुलिस ने पूर्व सरपंच व अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस विरोध में गुरुवार को सोनीपत में डाक कर्मियों ने डाकघर पर ताला जड़ दिया था और धरना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को भी डाक कर्मियों का धरना जा रहा। उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें