फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: परिचित बनकर की कॉल, खाते में 19 हजार रुपये डलवा कर 1.15 लाख रुपये और निकाले

Sun, 28 Jul 2024 02:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गोहाना के समता चौक के रहने वाले युवक संग ठगी की वारदात हुई है। युवक के पिता ने शहर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Cyber Fraud - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में साइबर ठग ने गोहाना निवासी युवक के पास परिचित बन कर फोन किया और अलग-अलग बैंक के दो खातों से 19 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रुपये ट्रांसफर करने के थोड़ी देर बाद दो बैंक खातों से 1.15 लाख रुपये और निकाल लिए गए। पीड़ित ने तुरंत बैंक खाते को बंद कराया और पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोहाना के वार्ड-19 निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के पास अज्ञात नंबर से कॉल आई और कहा कि वह शर्मा सर बोल रहे हैं, उन्हें रुपये की जरूरत है। ऐसे में पवन के बेटे ने दो अलग-अलग बैंक खातों से 19 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

जिसके बाद पीड़ित के दो अलग-अलग बैंक खातों से 1.15 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि जल्द ही साइबर ठग का पता लगाया जाए और उनके रुपये वापस दिलाए जाए।
विज्ञापन

 
पुलिस को शिकायत मिली है कि युवक के बैंक खाते से रुपये निकाले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साइबर ठग की पहचान कर गिरफ्ताार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें