हरियाणा के सोनीपत में साइबर ठग ने गोहाना निवासी युवक के पास परिचित बन कर फोन किया और अलग-अलग बैंक के दो खातों से 19 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रुपये ट्रांसफर करने के थोड़ी देर बाद दो बैंक खातों से 1.15 लाख रुपये और निकाल लिए गए। पीड़ित ने तुरंत बैंक खाते को बंद कराया और पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोहाना के वार्ड-19 निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के पास अज्ञात नंबर से कॉल आई और कहा कि वह शर्मा सर बोल रहे हैं, उन्हें रुपये की जरूरत है। ऐसे में पवन के बेटे ने दो अलग-अलग बैंक खातों से 19 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
जिसके बाद पीड़ित के दो अलग-अलग बैंक खातों से 1.15 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि जल्द ही साइबर ठग का पता लगाया जाए और उनके रुपये वापस दिलाए जाए।
पुलिस को शिकायत मिली है कि युवक के बैंक खाते से रुपये निकाले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साइबर ठग की पहचान कर गिरफ्ताार किया जाएगा।
-इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना