फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में कमा रहे हो मोटे, पहुंचा दो 10 लाख रुपये, नहीं तो काम तमाम

Sun, 26 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत/राई।
विज्ञापन
भाजपा नेता से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : bureau
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं कष्ट निवारण समिति के मेंबर मोहन लाल बड़ौली से बदमाश मोनू राठधना ने फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मोनू ने फोन कर कहा कि वह खनन में मोटी कमाई कर रहा है। 10 लाख रुपये पहुंचा दे, नहीं तो काम तमाम कर दूंगा। भाजपा नेता ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव बड़ौली निवासी मोहन लाल ने पुलिस का बताया कि वह शनिवार देर शाम अपने घर पर था। रात करीब 8 बजकर 42 मिनट पर उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह मोनू राठधना बोल रहा है। साथ ही कहा कि रेत खनन में अब तो मोटी कमाई कर रहे हो। 10 लाख रुपये पहुंचा दो। इस पर उसने जब मना करते हुए फोन काट दिया तो उसने फिर से कई बार फोन किया। रात करीब नौ बजे उसने दोबारा फोन उठाया। इस पर युवक ने कहा कि पैसे का इंतजाम नहीं किया तो काम तमाम कर दूंगा, जिस पर मोहन लाल ने रविवार सुबह मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले में एसआई रामफल की टीम ने मामला दर्ज कर आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
एक दर्जन से ज्यादा मामलों में है नामजद
भाजपा नेता से रंगदारी मांगने वाला आरोपी राठधाना निवासी मोनू का आपराधिक रिकार्ड रहा है। मोनू पर हत्या, लूट, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

मोहन लाल बड़ौली ने फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत दी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

ऋषिकांत, राई थाना प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें