फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: रिश्वत के एक लाख रुपये लेकर भागा SI, कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी पानीपत विजिलेंस टीम

Tue, 28 Feb 2023 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हत्या की कोशिश के मामले में शिकायतकर्ता पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रिश्वत मांगी थी। पानीपत विजिलेंस टीम मामले में कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। विजिलेंस का आरोप है कि एसआई शिकायतकर्ता के मामा से एक लाख लेकर कार में भागा है। 
विज्ञापन
bribe - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में हत्या की कोशिश के मामले में शिकायतकर्ता को क्रॉस मुकदमा दर्ज करने का भय दिखा एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा एसआई विजिलेंस के आने पर रिश्वत की राशि लेकर कार में सवार होकर भाग निकला। एसआई के खिलाफ रोहतक विजिलेंस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पानीपत विजिलेंस की टीम एसआई को पकड़ने पहुंची थी।

विज्ञापन


विजिलेंस पानीपत के इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि गांव सेरसा निवासी संदीप ने 3 फरवरी को कुंडली थाना में शिकायत दी थी कि वह दुकान से घर जा रहा था। जब वह गांव के रास्ते पर पहुंचा तो सामने से गांव का ही जितेंद्र उर्फ मोनू बाइक पर सवार होकर आ रहा था। इसी दौरान कार बाइक से छू गई थी।

जितेंद्र से उनके परिवार की पहले से रंजिश है। ऐसे में पुरानी रंजिश के चलते जितेंद्र ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी थी। गोली पेट से आर-पार हो गई थी। उसके दोस्त ने उसे घायल अवस्था में नरेला के अस्पताल में दाखिल करवाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच कुंडली थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र कर रहे थे।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सुरेंद्र उन पर क्रॉस केस दर्ज करने का दबाव बना रहा था। उसने एक लाख रुपये मांगे थे। मंगलवार को संदीप अपने मामा के साथ पैसे देने सोनीपत आया था। साथ ही पानीपत की विजिलेंस टीम भी पहुंची थी।

इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि जब संदीप के मामा ने सुरेंद्र को रिश्वत के एक लाख रुपये दिए तो वह उसे पकड़ने जाने लगे तो वह राशि लेकर कार में सवार होकर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। विजिलेंस ने रोहतक में मुकदमा दर्ज कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें