फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कौशल गैंग को चला कौशल का भतीजा संजीत उर्फ भगत सिंह गिरफ्तार, रखा गया था 25 हजार का इनाम

Sun, 30 Oct 2022 05:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी संजीत झज्जर के गांव कानोदा का रहने वाला है। एसटीएफ सोनीपत की टीम ने आरोपी को दबोचा है। आरोपी पर हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती, अवैध हथियार रखने समेत कई मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ सोनीपत की टीम ने कौशल गैंग को चला रहे कुख्यात संजीत उर्फ भगत सिंह उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी झज्जर के गांव कानोदा का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। आरोपी कौशल का भतीजा है और गैंग का सक्रिय व मुख्य सदस्य है।

विज्ञापन

 

एसटीएफ एसपी सुमित कुमार ने बताया कि एसटीएफ सोनीपत इंचार्ज प्रवीन कुमार की टीम ने कुख्यात आरोपी व 25 हजार के इनामी संजीत उर्फ मोहित उर्फ भगत सिंह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुछ दिन पहले जमानत पर आने के बाद अपनी वारदातों को अंजाम दे रहा था।

वह करनाल के असंध अस्पताल संचालकों से फिरौती मांगने व हत्या की कोशिश के बहुचर्चित केस में फरार चल रहा था। आरोपी संजीत कुख्यात कौशल का भतीजा है और गैंग का मुख्य व सक्रिय सदस्य है। आरोपी पर हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती, अवैध हथियार रखने समेत कई मुकदमे दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें