रोहित का कहना है कि जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी से होते हुए गांव रोहणा के पुल के नीचे पहुंचे तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक युवक ने उतरकर उसकी गर्दन पकड़ ली और उन्हें बाइक से उतार दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-334 बी पर गांव रोहणा पुल के नीचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने कुरुक्षेत्र कोर्ट कर्मी को धमकाकर उनकी बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। पीडि़त की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
झज्जर के गांव छारा निवासी रोहित शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह कुरुक्षेत्र कोर्ट में कार्यरत हैं। रविवार को वह दिवाली का पर्व मनाने के लिए कोर्ट से अपने घर के लिए चले थे। इस दौरान उन्हें देर हो गई। वह रात को सोनीपत पहुंचे तो कोई वाहन नहीं मिला। जिस पर उन्होंने सोनीपत के गांव फतेहपुर निवासी अपने दोस्त अजय की बाइक मांग ली, ताकि वह जल्दी घर पहुंच सके।
रोहित का कहना है कि जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी से होते हुए गांव रोहणा के पुल के नीचे पहुंचे तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक युवक ने उतरकर उसकी गर्दन पकड़ ली और उन्हें बाइक से उतार दिया। वह उनकी बाइक लेकर भाग गए। रोहित का कहना है कि सामने आने पर वह तीनों लुटेरों को पहचान सकते हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।