फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में लूट: बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने कंपनी कर्मी को रोका, फिर पिस्तौल दिखा दिया वारदात को अंजाम

Fri, 07 Jul 2023 10:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में युवक से लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने बताया कि बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने के स्कूटी को रुकवाकर पिस्तौल के बल लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
सोनीपत सदर थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव बैंयापुर के पास कंपनी कर्मी को रास्ता पूछने के बहाने रोकने के बाद दो बदमाश पिस्तौल का बट मारकर घायल करने के बाद उनकी स्कूटी लूटकर भाग गए। चेहरे पर बट मारने से पीडि़त घायल हो गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगा रही है।

विज्ञापन


रास्ता बताने लगे स्कूटी सवार तो पिस्तौल के बट से चेहरे पर हमला कर किया घायल
श्याम नगर निवासी अरुण कुमार कंपनी में कार्यरत है। उन्होंने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह वह वीरवार को काम के सिलसिले में बहादुरगढ़ गए थे। वहां से रात को स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह बैंयापुर गांव में सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। युवकों ने उनसे हरसाना की गोशाला का रास्ता पूछा।

गांव बैंयापुर के पास देर रात दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
जब वह उनको रास्ता बताने लगे तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक अपने हाथ में लिए पिस्तौल से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। वह स्कूटी से नीचे गिर गए। जिसके बाद एक युवक उनकी स्कूटी को उठाकर भाग गया। दूसरा युवक बाइक पर भाग गया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पिस्तौल से हमला कर स्कूटी लूटने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें