फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी वैन में टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Fri, 11 Dec 2015 11:46 PM IST
road accident
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत-गोहाना रोड पर सुबह तेज गति से आ रहे ट्रक ने बड़ौता गांव के पास एक वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार गढ़ी गांव निवासी संदीप की मौत हो गई जबकि राजू और प्रेम को गंभीर हालत के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सदर गोहाना पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उसका भाई संदीप गांव के ही युवक प्रेम और राजू के साथ हलवाई का काम करता था। तीनों ने काम के लिए एक पुरानी वैन ले रखी थी, जिस पर आज भी एंबुलेंस लिखा है। शुक्रवार तड़के तीनों तिहाड़ गांव में होने वाले शादी समारोह में मिठाई बनाने जा रहे थे। रास्ते में गांव बड़ौता के पास सोनीपत की तरफ से आ रहे ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर से वैन चला रहे संदीप की मौके पर ही मोत हो गई, जबकि प्रेम और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जल्द कर लेंगे ट्रक चालक को गिरफ्तार
घटनास्थल पर पहुंचे सदर थाने के एएसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें