फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मानी शर्तें, टावर से नीचे उतरा ताऊ

Sun, 06 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राई
विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजी से दुष्कर्म मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर टावर पर चढ़ा पीड़िता का ताऊ आखिरी चौथे दिन 60 घंटे के बाद नीचे उतर आया। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर दोबारा से मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने पीड़ित परिवार की मांग पर गोहाना थाना के एसएचओ ऋषिकांत से मामले की जांच कराना भी स्वीकार कर लिया है। ताऊ को नीचे उतारने में भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बढ़खालसा ने विशेष भूमिका निभाई।

शनिवार दोपहर बाद वीरेंद्र बढ़खालसा अपने साथी चांद मान के साथ मौके पर पहुंचे। वह टावर पर चढ़े और ताऊ से बातचीत की।  उन्होंने डीएसपी सुनील और डीएसपी प्रदीप से फोन पर बात कर शर्तें बताई, इन्हें पुलिस ने तुरंत स्वीकार कर लिया। इसके बाद पीड़िता का ताऊ वीरेंद्र के साथ नीचे उतर आया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीएसपी सुनील और डीएसपी प्रदीप ने पीड़िता लड़की से दोबारा शिकायत लिखवाई व उसके आधार पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं, दूसरे पक्ष के आनंद ने बताया कि यह परिवार जानबूझकर पुलिस पर दबाव बना रहा है और उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। पुलिस को निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए।

गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने राई थाना की बहालगढ़ चौकी में चार जुलाई को शिकायत दी थी कि गांव बहालगढ़ निवासी संजय अपने दो साथियों के साथ उसके घर पर आया था। आरोपी ने उसकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया। आरोपी उसकी बेटी से करीब डेढ़ वर्ष पहले दुष्कर्म कर चुका है।

आरोपी ने फिर से उसका अपहरण कर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इसी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए लड़की का ताऊ बुधवार को टावर पर चढ़ गया था।

इसके बाद वह टावर से नीचे नहीं उतरा। इधर, टावर पर चढ़े व्यक्ति के समर्थन में पीड़िता का पूरा परिवार भी अनशन पर था। इस मामले में अब 60 घंटे बाद जाकर समाधान हुआ और पुलिस मामले में नये सिरे से जांच करने को राजी हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें