फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सिपाही ने की आत्महत्या

Tue, 06 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सोमवार को एक सिपाही का शव उसी के क्वार्टर में फंदे के सहारे लटका मिला। मामले का पता तब लगा जब पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मियों को क्वार्टर में से बदबू आनी शुरू हुई। मामले की सूचना तुरंत गोहाना रोड चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा तो सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से शव को खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने 173 के तहत कार्रवाई की है। बता दें कि मृतक सिपाही की ड्यूटी पुलिस लाइन गार्द में ही थी और तीन-चार दिन पहले ही सिपाही के बीवी और बच्चा घर से गए थे।

जानकारी अनुसार सुभाष निवासी रोहट सोनीपत पुलिस में सिपाही के पद पर नियुक्त था। वह फिलहाल पुलिस लाइन के ई-ब्लॉक में सरकारी क्वार्टर में रहता था और पुलिस लाइन गार्द में ही ड्यूटी थी। तीन दिन पहले उसकी पत्नी इकलौते बेटे को लेकर रोहट गांव गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद किसी ने सुभाष को नहीं देखा था। सोमवार को उसके क्वार्टर के पास बदबू आने लगी तो पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मियों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर भी कुछ जवाब नहीं मिला तो गोहाना रोड चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी जसमेर सिंह की मौजूदगी में क्वार्टर का दरवाजा तोड़ा। इसी दौरान सुभाष के परिजन भी वहां पहुंच गए थे। दरवाजा तोड़कर जब अंदर गए तो सुभाष का शव फंदे पर लटका मिला। शव पूरी तरह से फूल चुका था।  

पुलिस ने सुभाष के भाई बिट्टू और पिता राजेंद्र के साथ बातचीत की। इस दौरान पुलिस ने सुभाष के आत्महत्या के कारण जानना चाहा तो दोनों ने अनभिज्ञता जाहिर की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। सुभाष के पिता राजेंद्र भारतीय स्टेट बैंक बीकानेर एंड जयपुर, सोनीपत में क्लर्क के पद पर नियुक्त हैं।

आसपास के क्वार्टर वालों ने सूचना दी तो मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाल कर कब्जे में लिया गया था। फिलहाल किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जसमेर, गोहाना रोड चौकी प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें