फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार पुलिस कर्मी व सेना के जवान की मौत, एसआई व एसपीओ गंभीर

Wed, 02 Feb 2022 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सांपला पुलिस फौजी से हुई साइबर ठगी के मामले में इनपुट मिलने पर मुरथल थाना क्षेत्र में गई थी। सांपला पुलिस के साथ फौजी का चाचा एवं कंसाला थाने का एसपीओ भी था। रात को सोनीपत से वापस सांपला लौटते हुए रोहट गांव के पास रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
गांव रोहट के पास रोडवेज के नीचे घुसी कार। विजय का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव रोहट के सत्संग भवन के सामने रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार सांपला थाना के हवलदार व सेना के जवान की मौत हो गई जबकि कार सवार सांपला थाना का एसआई और कंसाला थाना का एसपीओ घायल हो गए। ये लोग रोहतक के सांपला थाना से साइबर ठगी के मामले में इनपुट मिलने पर आरोपी की तलाश में मुरथल थाना क्षेत्र में आए थे। यहां से लौटते समय रात को उनकी कार रोडवेज बस से टकरा गई। एसआई व एसपीओ को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


रोहतक के गांव मोरखेड़ी के विजय कुमार (23) सेना में तैनात थे। उनकी नियुक्ति राजस्थान के जयपुर में थी। वह 45 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। इस दौरान उनके साथ साइबर ठगी हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत सांपला थाना में दी थी। सांपला थाना के एसआई इंद्रजीत को मामले की जांच में इनपुट मिला था। जिस पर वह बुधवार को थाने में नियुक्त हवलदार झज्जर के गांव धौड़ निवासी सुनील कुमार के साथ मुरथल के गांव हसनपुर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

गांव रोहट के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 

उनके साथ सैन्य कर्मी विजय कुमार और उसका चाचा कृष्ण भी था। कृष्ण फिलहाल रोहतक की कंसाला चौकी में एसपीओ है। यहां पूछताछ के बाद चारों बुधवार रात को सुनील की स्विफ्ट कार में वापस सांपला जा रहे थे। सुनील कार चला रहा था। उसके साथ आगे विजय बैठा था। जब वह बुधवार रात आठ बजे रोहट गांव के सत्संग भवन के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गांव रोहट के पास हुए हादसे के बाद कार्रवाई करती पुलिस।

बस में टकराने के बाद विजय कुमार, सुनील, एसआई इंद्रजीत और कृष्ण कुमार घायल हो गए। विजय कुमार, सुनील, एसआई इंद्रजीत को खरखौदा के सीएचसी में ले जाया गया, जहां विजय व सुनील को मृत घोषित कर दिया जबकि इंद्रजीत को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। कृष्ण को सामान्य अस्पताल सोनीपत लाया गया था। जहां से उसे भी पीजीआई रेफर कर दिया गया। इंद्रजीत चरखी दादरी के भमेस्वरी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गांव रोहट के पास रोडवेज की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। -कर्मजीत, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें