फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गाड़ी पर डाक पार्सल लिखवा की जा रही थी शराब तस्करी, दुर्घटनाग्रस्त हुई तो लगा पता

Wed, 09 Mar 2022 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने कैंटर से 1080 पेटी शराब बरामद की। शराब की पेटियों पर भी कोई मार्का नहीं था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कैंटर में भरी शराब की पेटियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास टायर फटने से कैंटर डिवाइडर से जा टकराया। कैंटर पर आगे-पीछे डाक पार्सल लिखा हुआ था। दुर्घटनाग्रस्त कैंटर में पुलिस ने बिना लेबल की 1080 पेटी शराब बरामद की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने शराब सहित कैंटर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक दुर्घटनाग्रस्त कैंटर खड़ा दिखाई दिया। जिसका टायर फटने से वह डिवाइडर से टकराया हुआ था। कैंटर का चालक मौके पर नहीं था। डाक पार्सल लिखे इस कैंटर की जब जांच की गई तो पाया कि उसमें शराब की पेटियां भरी हुई हैं, लेकिन उन पर किसी भी ब्रांड का कोई लेबल नहीं है।

खरखौदा पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर के बारे में पता लगाने की कोशिश की, लेकिन जब जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेते हुए क्रेन की सहायता से खरखौदा पुलिस स्टेशन पहुंचाया। कैंटर में रखीं पेटियों के अंदर जो शराब मिली है उन पर किसी ब्रांड का कोई लेबल नहीं लगा हुआ है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि शराब को डाक पार्सल की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस पता लगा रही है कि शराब किसकी है। 
विज्ञापन

 

केएमपी पर दुर्घटनाग्रस्त खड़े लावारिस कैंटर से 1080 पेटी बगैर लेबल की शराब मिली है। शराब किसकी है और कहां से कहां ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है। कैंटर राजस्थान नंबर का है, जिसके आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। - इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें