फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: महिला विश्वविद्यालय के कैंटर और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Tue, 07 Mar 2023 11:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव खानपुर निवासी रणधीर, कृष्ण व जगत सिंह नंबरदार ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव के मंदिर का सामान लेने के लिए गोहाना जा रहे थे। ट्रैक्टर को जगत सिंह चला रहे रहे थे। जब वह गांव गामड़ी में रणबीर गार्डन के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर के साथ उनकी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गोहाना-खानपुर रोड पर देर रात गांव गामड़ी के पास भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय के कैंटर व ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हादसे में खानपुर निवासी ट्रैक्टर सवार की हुई मौत
गांव खानपुर निवासी रणधीर, कृष्ण व जगत सिंह नंबरदार ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव के मंदिर का सामान लेने के लिए गोहाना जा रहे थे। ट्रैक्टर को जगत सिंह चला रहे रहे थे। जब वह गांव गामड़ी में रणबीर गार्डन के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर के साथ उनकी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में उन तीनों के साथ ही कैंटर चालक सतीश कुमार भी घायल हो गया।

हादसे की सूचना के सदर थाना गोहाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर कलां में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान रणधीर की मौत हो गई। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि गोहाना-खानपुर रोड पर देर रात कैंटर व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें