फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में युवक की हत्या: नुकीले हथियार से किया हमला, खेत में मिला शव; पुलिस ने पेचकस और कटर बरामद

Sun, 18 May 2025 09:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। गांव मोई हुड्डा और पुठी के बीच ड्रेन के निकट एक खेत में फांस के अंदर एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव मोई हुड्डा और पुठी के बीच स्थित ड्रेन के पास खेत में युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। युवक के शरीर पर नुकीले और धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान हैं। युवक की गर्दन बुरी तरह से कटी है और सिर पर भी वार किए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव मोई हुड्डा निवासी राजेश के खेत पुठी रोड पर पर ड्रेन के पास है। उनके खेत में रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी लाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने खेत के अंदर पेचकस और कटर बरामद किया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इनसे हमला कर युवक की हत्या की गई है। युवक के शरीर पर काली टी-शर्ट और पायजामा मिला है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


युवक की हत्या किन कारणों से की गई। मौके से कोई पहचान के कागजात नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें