फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: ऑस्ट्रेलिया भेजकर पढ़ाई व नौकरी दिलवाने के नाम पर 24 लाख रुपये ऐंठे, राई थाने में मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Jan 2022 04:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव खेवड़ा के व्यक्ति ने बेटे को ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये दिए थे। गांव टेहा निवासी पिता-पुत्र ने 40 लाख में ऑस्ट्रेलिया भेजने का सौदाकिया था। शिकायत के अनुसार सितंबर 2020 को 24 लाख एडवांस लिए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव खेवड़ा के युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजकर पढ़ाई व नौकरी दिलवाने के नाम पर उसके पिता से 24 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी को देकर राई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


गांव खेवड़ा के रहने वाले मंदीप ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। मार्च, 2020 में उसके पिता जयभगवान की मुलाकात गांव टेहा निवासी कृष्ण कुमार व उसके पिता जगदीश से हुई थी। दोनों ने उसके पिता को कहा था कि वह युवाओं को विदेश भेजते हैं।

उनकी काफी जान-पहचान है। उन्होंने उसके पिता को कहा था कि अगर वह अपने बेटे को विदेश भेजा चाहते हैं तो भेज सकते हैं। ऐसे में उसके पिता ने आरोपियों को बताया था कि उसका बेटा 12वीं पास है। वह उसे विदेश भेजना चाहता था। इस पर आरोपियों ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


उसके पिता ने 12 सितंबर, 2020 को आरोपियों को 24 लाख रुपये एडवांस में दिए थे। उसके बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस दिए। अब उन्होंने एसपी को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। राई थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

गवाहों के सामने लिखवाया तहरीर नामा

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पैसे देते के बाद गवाहों के सामने तहरीर नामा लिखवाया था। 14 सितंबर को लिखवाए तहरीर नामा की कॉपी भी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराई है, जिसमें जगमोहन व अमित को गवाह बनाया गया है। 

आर्थिक अपराध शाखा में दी थी शिकायत 

पीड़ित का आरोप है कि वह आर्थिक अपराध शाखा में 29 अक्तूबर, 2021 को शिकायत दे चुके हैं, जिसमें दोनों पक्षों को 8 नवंबर, 2021 को बुलाया था। तब आरोपियों ने दो माह में पैसे देने की बात कुबूल की थी, लेकिन 8 जनवरी को वह आर्थिक अपराध शाखा में पहुंचे ही नहीं। उन्होंने फोन पर पैसे देने से मना करते हुए ऊंची पहुंच का हवाला दिया। इस पर उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। साथ ही मामले की जांच एएसपी निकिता खट्टर से कराने की मांग की है। 

गांव खेवड़ा के युवक व उसके पिता ने टेहा के पिता-पुत्र पर ऑस्ट्रेलिया भेजने व नौकरी दिलाने के नाम पर 24 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच करते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें