फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर लूटे कलेक्शन के 50 हजार

Sun, 25 Oct 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी बिंदरौली के पास बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार देर शाम गैस सिलेंडर से भरे ट्रैक्टर के चालक के साथ लूटपाट की। बंदूक के बल पर चालक से क्लेक्शन के 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज कर लिया। आसपास के इलाकों की नाकाबंदी कर दी गई थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


आशीष निवासी नाहरा गांव गढ़ी बिंदरौली स्थित कर्ण सिंह गैस एजेंसी के लिए ट्रैक्टर चलाता है। शनिवार को वह गैस सिलेंडरों से भरा ट्रैक्टर लेकर अपने भाई के साथ वापस एजेंसी की ओर आ रहा था।

रास्ते में गढ़ी बिंदरौली के पास ही बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैक्टर के आगे बाइक अड़ा कर ट्रैक्टर रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर आशीष से कलेक्शन के 50 हजार रुपये का थैला लूट लिया। वारदात को अंजाम देते ही बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें