फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत : मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस की छात्रा ने खुदकुशी की, कल से शुरू होनी थी परीक्षा

Fri, 12 Feb 2021 06:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह एमबीबीएस की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने पर महिला थाना खानपुर कलां से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। छात्रा मानसिक रूप से परेशान बताई गई है। 

विज्ञापन


रोहतक में गांव खेड़ी साध की रहने वाली डिंपी बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह हॉस्टल नंबर-एक में रहती थी। शुक्रवार सुबह छात्रा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर शाल से फंदा बनाकर पंखे पर लटक गई। छात्रा की मां गुरुवार को उसके साथ ही कॉलेज आई थी और अनुमति लेकर उसके साथ हॉस्टल के कमरे में रुकी थी।

छात्रा की मां सुबह कैंटीन में खाने का सामान लेने गई थी। वहां से लौटी तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली और दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर डिंपी को फंदे से उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आठ फरवरी को डिंपी किसी काम से गोहाना शहर गई थी। तब उसने धोखे से बुखार की कई गोलियां खा ली थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई गई थी। शनिवार को डिंपी की परीक्षाएं शुरू होनी थी और इसलिए वह गुरुवार को अपनी मां के साथ कॉलेज लौटी थी।
 

छात्रा ने हॉस्टल के अंदर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने बताया है कि छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी। देखभाल के लिए साथ में उसकी मां आई थी। मामले की जांच की जा रही है। - शकुंतला, प्रभारी, महिला थाना खानपुर कलां।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें