फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Murder: चार दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में राजमिस्त्री की हत्या, देर रात ईंटों से किया गया हमला

Sun, 16 Oct 2022 11:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मृतक राजेश के भतीजे विशाल ने रंजिशन इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है, उसका कहना है कि उसके ताऊ के साथ चार दिन पहले झगड़ा किया गया था, जिसकी रंजिश रखते हुए ही मनीष से अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ताऊ की ईंटों से हमला कर हत्या की है।
विज्ञापन
राजेश - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के गांव पहलादपुर किड़ौली में शनिवार रात को एक राजमिस्त्री की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। गांव के ही एक व्यक्ति पर साथियों के साथ रंजिशन इस वारदात को अंजाम देने के आरोप लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भिजवाया गया है।

विज्ञापन


गांव पहलादपुर किड़ौली निवासी राजेश (50) राजमिस्त्री था। शनिवार रात को गांव का ही मनीष राजेश को घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद राजेश का शव खून से लथपथ गांव की वाल्मीकि चौपाल के पास पड़ा मिला। राजेश के सिर व चेहरे पर ईंट के कई वार किए गए थे, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजा मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। 

मृतक राजेश के भतीजे विशाल ने रंजिशन इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है, उसका कहना है कि उसके ताऊ के साथ चार दिन पहले झगड़ा किया गया था, जिसकी रंजिश रखते हुए ही मनीष से अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ताऊ की ईंटों से हमला कर हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें