सिरसाढ़-महमुदपुर रोड पर वीरवार को एक गाड़ी चालक से बाइक सवार तीन युवकों द्वारा 1.74 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आदर्श नगर निवासी अनिल ने बताया कि वह वीरवार को महमुदपुर रोड स्थित एक निवार फैक्ट्री से अपनी गाड़ी में निवार का सामान और 1.74 लाख रुपये जमा करवाने के लिए पानीपत जा रहा था। गांव महमुदपुर से सिरसाढ़ की तरफ जाते समय रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने गाड़ी रुकवाई और उससे नकदी छीनकर फरार हो गए।
थाना सदर प्रभारी फूल कुंवार ने बताया कि पुलिस को गाड़ी चालक से बाइक सवार तीन युवकों नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अनिल के बयान पर तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।