फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर कुकर्म और देवर, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप   

Fri, 30 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
jरेप। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में दहेज प्रताड़ना, पति द्वारा कुकर्म और जेठ व देवर द्वारा दुष्कर्म से परेशान पीड़िता ने नईमंडी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।              
विज्ञापन

खतौली क्षेत्र निवासी पीड़िता की शादी तीन वर्ष पूर्व नईमंडी कोतवाली के गांव निवासी अल्ताफ से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे थे। रोजाना, दो लाख रुपये और बाइक लाने के लिए उससे मारपीट की जाती थी। पीड़िता को एक छह माह का बच्चा भी है। विरोध करने पर आरोपी पति, जेठ और देवर सभी मिलकर मारपीट करते। विरोध करने पर पति तलाक देने की धमकी देता था।   पीड़िता ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं, विधवा मां है। उसने दहेज लाने में गरीबी का रोना रोया तो पति ने उससे कुकर्म और जेठ तथा देवर ने दुष्कर्म करना शुुरू कर दिया। मामले का पता चलने पर बुधवार शाम पीड़िता की मां उससे मिलने आई तो ससुरालियों ने फिर से दहेज की मांग रखी। मां ने दस हजार रुपये देकर बाकी और देने में असमर्थता जाहिर कर दी।
विज्ञापन
  स बात पर पति बिफर पड़ा और मां-बेटी की पिटाई कर दोनों को घर से निकाल दिया। रात में ही दोनों नई मंडी कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया और देवर-जेठ की तलाश में जुट गई है।          
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें