फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Sat, 31 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तर प्रदेश और फिलहाल विकास नगर में रहने वाले एक युवक (18) की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को गुरुवार को अंजाम दिया गया था, जबकि युवक की मौत शुक्रवार को पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान हुई। भाई की शिकायत पर पुलिस ने एक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि वारदात को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, हालांकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले खुलासा करने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से जैतपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला 18 वर्षीय सूरज अपने भाई हरिचंद्र के साथ विकास नगर में रहता था। बताया जाता है कि वह गुरुवार को दहिया कॉलोनी में दूध लेने गया था। यहां पर दहिया कॉलोनी निवासी कृष्ण के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में कृष्ण ने सूरज पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही हरिचंद्र मौके पर पहुंचा और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूरज को तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते यहां से सूरज को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पीजीआई में ही सूरज का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस मामले में हरिचंद्र की शिकायत के आधार पर कृष्ण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

हाथ और पेट में पड़े थे नीले निशान
बताया गया है कि सूरज की मौत अधिक पिटाई के कारण ही हुई है। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में भी डॉक्टरों ने इसी का जिक्र किया है। बताया गया है कि उसके हाथ और पेट नील पड़े थे। इसके अलावा गुप्तांग पर डंडों से प्रहार किया गया था। जबरदस्त पिटाई के चलते सूरज की कई हड्डियों में फ्रैक्चर था। यही सब उसकी मौत की वजह बने।  
विज्ञापन


भाई की शिकायत पर सूरज की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कृष्ण की तलाश जारी है, जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। वारदात के पीछे की वजह भी आरोपी के गिरफ्तार होने पर सामने आ पाएगी।
विज्ञापन

-अंकित कुमार, प्रभारी, सेक्टर-23 पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें