फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हां हमने की थी तफ्तीश

Sat, 31 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले की तफ्तीश करने वाले एटीएस के तत्कालीन इंस्पेक्टर एवं गाजियाबाद जीआरपी में तैनात सीओ ओपी त्रिपाठी ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। उन्होंने कहा कि तफ्तीश उन्होंने ही की थी और चार्जशीट भी फाइल की थी। पंचायत चुनाव के चलते शुक्रवार को किसी भी आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन



31 दिसंबर 2007 की रात में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में इन दिनों कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को भी मामले की सुनवाई हुई। हालांकि इस दौरान कोई भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं किया गया। मामले की तफ्तीश करने वाले एटीएस के तत्कालीन इंस्पेक्टर ओपी त्रिपाठी ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी।


उन्होंने अपनी गवाही में कहा कि अतिरिक्त चार्जशीट उनके ही द्वारा दायर की गई थी। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की चार्जशीट भी उनके द्वारा दायर की गई थी। अभियोजन की ओर से त्रिपाठी को दुबारा गवाही के लिए बुलाया गया था। उनकी गवाही दूसरी दफा हुई है।
विज्ञापन



अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी। पुलिस के पंचायत चुनाव में व्यस्त होने की वजह से किसी भी आरोपी को कोर्ट में नहीं लाया गया था। इससे पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें