फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कामयाबी: सोनीपत में ईको वैन व पिस्तौल समेत वाहन चोर पकड़ा गया, आरोपी ने कबूली 40 वारदातें

Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा में सोनीपत सीआईए के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सीआईए ने उत्तर प्रदेश निवासी एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को पकड़ा है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान 40 वारदातों से पर्दा उठाया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सात गाड़ियां बरामद की हैं। 
विज्ञापन
सीआईए की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को चोरी की ईको वैन और अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वाहन चोरी की 40 से ज्यादा वारदातों को कुबूल किया है। उसके पास से चोरी की पांच ईको वैन, एक सेंट्रो और एक आल्टो कार बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी गांव गोयना जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र उर्फ मामा है। 

विज्ञापन


डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि सीआईए के अनिल कुमार गश्त पर थे। उनको सूचना मिली कि लिवान-राठधना रोड पर एक युवक ईको वैन को बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे काबू कर लिया। वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध पिस्तौल व कारतूस मिले। 

आरोपी की पहचान जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र उर्फ मामा के रूप में हुई। योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि इस ईको वैन को उसने एक सप्ताह पहले दिल्ली के खजूरी खास इलाके से चोरी किया था। अब वह इसको बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने उसके बताए अनुसार चोरी की पांच ईको वैन, आल्टो व सेंट्रो कार बरामद की है। 
विज्ञापन


दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में कर चुका वारदात
आरोपी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। वह वाहन चोरी की 40 से ज्यादा वारदात कर चुका है। इसके साथ ही योंगेद्र उर्फ मामा ने बताया कि उसने 2018 में हापुड़ में एक व्यक्ति की हत्या की थी। इसके अलावा वह पुलिस से मुठभेड़ के मामले में नामजद रहा है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें