फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: झोपड़ी में सो रही पांच साल की बच्ची से अनैतिक कृत्य, रोने के आवाज सुनकर उठे माता-पिता

Wed, 27 Jul 2022 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

माता-पिता को सुबह पांच बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो आंख खुली। पुलिस मामले में जांच के साथ ही घिनौनी वारदात करने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में बहालगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक झोपड़ी में रह रहे एक परिवार की पांच साल की बेटी के साथ अनैतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। झोपड़ी में सो रही बच्ची के माता-पिता सुबह पांच बजे उसके रोने की आवाज सुनकर उठे तो मामले का पता लगा। बच्ची के संवेदनशील अंग से खून निकल रहा था। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एक प्रवासी परिवार बहालगढ़ थाना क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रहता है और वहीं पर काम करता है। बच्ची के पिता ने बताया कि रात को वह तथा परिवार के अन्य सदस्य झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। सुबह पांच बजे उन्हें अपनी पांच साल की बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह उठ खड़े हुए। उसकी बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी और उसके संवेदनशील अंग से खून बह रहा था।

बच्ची के साथ किसी ने अनैतिक कृत्य किया था। वह आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। बच्ची के संवेदनशील अंग से छेड़छाड़ किए जाने का पता लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच के साथ ही घिनौनी वारदात करने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन


पांच साल की एक बच्ची से अनैतिक कृत्य किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में घिनौना कृत्य करने वाले का पता लगाया जा रहा है। उसका जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें