फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: प्रशासनिक कार्रवाई के तीन दिन बाद अवैध कब्जा, आरोपियों ने फिर से खुदाई कर मिट्टी डाली, केस दर्ज

Fri, 02 Jun 2023 03:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

नगरपालिका सचिव प्रदीप ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि नगर पालिका गन्नौर की बड़ी रोड स्थित जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। उपमंडल अधिकारी गन्नौर ने अक्तूबर, 2022 के आदेश पर तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। जिस पर 8 मई को शाम को कब्जा लिया गया था।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना सोनीपत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गन्नौर में नगरपालिका की जमीन पर खोदाई कर अवैध कब्जा हटवाने के तीन दिन बाद ही फिर से कब्जा कर लिया गया। इस पर नगरपालिका प्रशासन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में दो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रशासन ने गन्नौर में बड़ी रोड के पास जमीन की खोदाई कर लिया था कब्जा
नगरपालिका सचिव प्रदीप ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि नगर पालिका गन्नौर की बड़ी रोड स्थित जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। उपमंडल अधिकारी गन्नौर ने अक्तूबर, 2022 के आदेश पर तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। जिस पर 8 मई को शाम को कब्जा लिया गया था। जमीन पर जेसीबी से खोदाई कराई गई थी।

नगरपालिका सचिव ने गन्नौर थाना में दर्ज कराया मुकदमा
तत्कालीन तहसीलदार रविंद्र, सीआरओ धर्मबीर, पटवारी दिनेश, नपा सचिव प्रदीप, पालिका अभियंता राहुल मोर, कनिष्ठ अभियंता सचिन कुमार व पुलिस की मौजूदगी में कब्जा लिया गया था। जमीन से पिल्लर भी हटाए गए थे। उसके तीन बाद ही निरीक्षण किया तो दोबारा से अवैध कब्जा किया गया था। जिसकी शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी गई थी। अब गन्नौर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कब्जा करने के आरोपी अशोक व संजय पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें