फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी: महिला को पकड़कर घसीटा; व्यक्ति को डंडे से पीटा, ये था मामला

Mon, 18 Sep 2023 03:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के मुरथल टोल प्लाजा पर हुई महिला और उसके पति की मारपीट मामले में वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखता है कि एक कार सवार टोल पर आने के बाद उसी दिशा से वापस जाने का प्रयास करते है। जिसके बाद टोल कर्मियों व कार सवार व्यक्ति के बीच कहासुनी हो जाती है।
विज्ञापन
सोनीपत टोल प्लाजा पर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत नेशनल हाईवे-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर कार सवार महिला व व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें टोल कर्मी गलत दिशा से आने पर उनके साथ मारपीट करते है। महिला के बाल पकडक़र घसीटा गया और उसके साथ आए व्यक्ति को डंडे से पीटा गया। मामला पुलिस के संज्ञान में भी आया, लेकिन कोई शिकायत नहीं आने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन




गलत दिशा से आने को लकेर विवाद की कही जा रही बात
मुरथल टोल प्लाजा के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कार सवार टोल पर आने के बाद उसी दिशा से वापस जाने का प्रयास करते है। कार में दो महिला व दो पुरुष सवार थे। जिसके बाद टोल कर्मियों व कार सवार व्यक्ति के बीच कहासुनी हो जाती है और इसके बाद उनमें झगड़ा हो जाता है। जिसके चलते टोल कर्मी कार सवार के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही टोल कर्मियों ने कार में सवार महिला के साथ भी मारपीट कर दी। महिला को बाल पकडक़र घसीटा गया और व्यक्ति पर डंडे से हमला किया गया। यह घटना 9 सितंबर की बताई जा रही है।

टोल प्रबंधक ने कहा नशे में पहले महिला व व्यक्ति ने की अभद्रता व मारपीट
मुरथल टोल प्लाजा प्रबंधक दीदार सिंह ने इस पर बताया कि कार में सवार व्यक्ति व महिला पति-पत्नी थे। दोनों ने शराब पी रखी थी और गलत दिशा से गाड़ी चला कर आ रहे थे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने टोल कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की और उनके बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना थाना मुरथल पुलिस को भी दी थी, लेकिन कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार की तो दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा मामले को लेकर मिली थी सूचना, नहीं दी कोई शिकायत
मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि सप्ताह भर पहले एक पति पत्नी व टोल कर्मचारियों में कहासुनी का मामला सामने आया था, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी लिखित में शिकायत नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें