फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर के बाहर फेंका शव, गांव के तीन युवकों पर लगे आरोप

Thu, 21 Jan 2021 09:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
दीपक का फाइल फोटो।
विज्ञापन

हरियाणा में सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर में एक युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई और हमलावर उसके शव को घर के बाहर फेंक गए। सुबह पड़ोसी ने शव पड़ा देखकर युवक के पिता को अवगत कराया। युवक के पिता ने उसके तीन साथियों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है, जिन पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


गांव फिरोजपुर बांगर निवासी नरेश ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे पड़ोसी ने बताया कि उसका बेटा दीपक (28) गली में बेसुध अवस्था में पड़ा है। वह गली में पहुंचे तो दीपक के शरीर पर चोट व रगड़ के कई निशान थे। वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरखौदा लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नरेश का कहना है कि दीपक बुधवार शाम छह बजे बाइक लेकर निकला था। वह मारुति कंपनी में काम करता था। देर रात जब वह घर नहीं आया तो उसकी पत्नी प्रेमवती व पुत्रवधू उसे तलाश करते हुए खेत में गई थी। वहां उन्होंने दीपक को उसके साथी मुकेश, अनुज व साहिल के साथ बैठा देखा था। इसके बाद वह घर आ गई। नरेश ने शक जताया कि उसके साथियों ने ही उसकी हत्या की है।  
विज्ञापन


बेरहमी से पीटने के साथ शव को घसीटा गया
दीपक की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई है। इतना ही नहीं उसके शव को घसीटा भी गया है। उसके शरीर पर चोट व घसीटने के चलते रगड़ के गहरे दर्जनों निशान मिले हैं। उसकी आंखों पर चोट के निशान मिले हैं। सामान्य अस्पताल में दीपक के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे चचेरे भाई ने बताया कि शाम को फोन आने के बाद दीपक घर से निकला था।

घर वालों ने उससे बाहर जाने का कारण पूछा तो उसने कहा था कि एक साथी की गाड़ी फंस गई है। उसे निकलवाने जा रहा हूं। दीपक जिस बाइक पर घर से गया था वह गांव में ही एक दुकान के बाहर खड़ी मिली है। जबकि दीपक का शव उसके घर के पास गली में मिला। अंदेशा है कि हमलावर उसकी बाइक पर ही डालकर उसे लेकर गांव आए थे।  

युवक की पीटकर हत्या की गई है। उसके पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। - बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें