फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में ढाबे पर खड़ी कार का शीशा तोड़ा: एक लाख रुपये की नकदी, कंगन, मोबाइल व अन्य सामान किया चोरी

Thu, 30 Mar 2023 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

जम्मू के प्रेम नगर स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी नौशाद ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से अपने परिवार संग कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी सास प्रकाश मैसी भी थी। जब वह नेशनल हाईवे पर गांव रसोई के पास स्थित रसोई ढाबा पर पहुंचे।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव रसोई के पास स्थित रसोई ढाबा की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर एक लाख रुपये की नकदी, सोने के कंगन, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। कुंडली थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जम्मू के प्रेम नगर स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी के युवक ने दर्ज कराया मुकदमा
जम्मू के प्रेम नगर स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी नौशाद ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से अपने परिवार संग कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी सास प्रकाश मैसी भी थी। जब वह नेशनल हाईवे पर गांव रसोई के पास स्थित रसोई ढाबा पर पहुंचे तो उन्होंने खाना खाने के लिए कार को ढाबे की पार्किंग में खड़ा कर दिया। वह खाना खाने के लिए ढाबे के अंदर चले गए।

परिवार संग दिल्ली से जम्मू जा रहा था युवक
जब वह खाना खाकर बाहर आए तो कार का दाहिने साइड का पिछला शीशा टूटा मिला। शीश तोडक़र चोर पिछली सीट पर रखा उनकी सास प्रकाश मैसी का बैग व एक अन्य बैग चोरी कर ले गए। उनकी सास के बैग में एक लाख रुपये, सोने के दो कंगन, मोबाइल व कुछ सरकारी सामान, साथ ही दूसरे बैग जिसमें धार्मिक पुस्तक बाइबल, कुछ नकदी व अन्य सामान था को भी चोरी कर ले गए। जब उन्हें पता लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें