फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! फिर धंस सकता है गोहाना-सोनीपत मार्ग

Thu, 11 Aug 2016 12:23 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
गोहाना रोड के बीच में टूटा हुआ सीवर का ढक्कन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महज कुछ दिनों पहले गोहना रोड धंसने के निशान अभी तक भरे भी नहीं हैं और गोहाना रोड पर सीवर लाइन के हालात बुरी तरह खराब हो चुके हैं। इसके चलते सीवरों के मेनहोल के पास से पानी अंदर जाना शुरू हो गया है। इससे सड़क के धंसने का खतरा बढ़ गया है। इस बात को स्वयं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मान रहें है कि लाइन में फाल्ट है। इसे जल्द ठीक कराने की बात कही है।
विज्ञापन


महज एक साल पहले सोनीपत से गोहाना जाने वाली सड़क का निर्माण 174 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। शुक्रवार देर रात गोहाना की तरफ से आ रहे लोहे के एंगल से भरा ट्रक सड़क में धस गया था। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आइडिया और वोडाफोन दो मोबाइल कंपनियों पर दो-दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद अधिकारियों का कहना है कि पूरी सड़क पर डाली गई लाइन में कंपनियों द्वारा डाली गई केबल के कारण फाल्ट आया है। इसके चलते सड़क कभी भी बैठ सकती है। इसके चलते जल्द ही पूरी लाइन को चेक कराया जाएगा और कमी पाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

करोड़ों से डाली गई पाइप लाइन हुई खराब
सड़क बनने से एक साल पहले इसके नीचे जनस्वास्थ्य विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च कर सीवर और पानी की पाइप लाइन डाली थी। हालांकि इसे विभाग की गलती कहें या फिर लापरवाही कि सड़क धसने से पहले तो एक जगह भी कमी नजर नही आई थी, लेकिन अब विभाग को पूरी लाइन में ही फाल्ट नजर आ रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल कंपनियों द्वारा डाली गई केबल के कारण पूरी पाइपलाइन पर खतरा है। इसके चलते सड़क दोबारा धस सकती है। इसके लिए जल्द ही पूरी लाइन की जांच कराई जाएगी और कमी पाने पर कार्यवाही भी की जाएगी।
विज्ञापन

-एसके दहिया, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें