फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी देने के नाम पर 74 लाख की ठगी

Sun, 08 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी देने के नाम पर दो साथियों से करीब 74 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पीड़ित का आरोप है कि नकदी लेने के बाद कंपनी के अधिकारियों से उसने कई बार संपर्क का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने इस संबंध में इस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चार साल पहले किया था आवेदन
बहादुरगढ़ के जटावाड़ा मोहल्ला निवासी लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि करीब चार वर्ष पहले अखबार में विज्ञापन देख कर उसने व उसके साथी शास्त्री कॉलोनी निवासी अजय राठी प्राची गैस बोटलिंग प्रा. लि. में सोनीपत के विकास नगर में गैस एजेंसी के लिए आवेदन किया था। उन्होंने फर्म के खाते में लाइसेंस फीस व सिक्योरिटी फीस के नाम पर करीब 13 लाख रुपये वर्ष 2013 में जमा कराए थे। इस पर उन्हें डीलरशिप दी गई। उन्होंने महादेव गैस एजेंसी के नाम से विकास नगर में कार्यालय खोला था। इसके बाद सिलेंडर आदि के नाम पर उनसे करीब 74 लाख रुपये जमा करा लिए गए। यह राशि अलग-अलग खातों में जमा करा गई। उनकी एजेंसी को लेकर कंपनी के कथित निदेशक अजीत, राकेश, दलीप वर्मा, विजय वर्मा, रमेश पांडेय, पवन वर्मा, अजय तिवारी, विरेंद्र शर्मा, दीपक चौधरी व सुनील सोनी से बातचीत होती थी। बाद में कंपनी ने सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी।
उनकी कंपनी अधिकारियों से बातचीत की तो कोई जवाब नहीं मिल सका। ई-मेल के जरिये स्थिति से अवगत कराया गया, परंतु कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुका है मामला
प्राची गैस बोटलिंग प्रा. लि. द्वारा इसी तरह गैस एजेंसी देने के नाम पर सोनीपत के गोहाना स्थिति कथूरा के युवक को भी इसी तरह से ठगा गया था। युवक से एजेंसी देेन के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
गैस एजेंसी देने के नाम पर एक व्यक्ति ने उसे व उसके साथी को करीब 74 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अजय मलिक, सिटी थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें