फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर दीपक मान हत्याकांड: चार गोली मारकर की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

Tue, 03 Oct 2023 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

परिजन दीपक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पंजाब के फरीदकोट स्थित जैतो के आंबेडकर नगर लेकर गए। दीपक मान पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस का हिस्ट्रीशीटर था। गोल्डी बराड़ ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए दीपक की हत्या कराने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
दीपक मान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव हरसाना में बंबीहा गैंग के गैंगस्टर दीपक मान की हत्या चार गोली मारकर की गई थी। पुलिस ने खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर पंजाब चले गए हैं। परिजनों ने गोल्डी बराड़ की तरफ से हत्या करने को लेकर कुछ भी नहीं कहा।

विज्ञापन


गांव हरसाना निवासी किसान सतबीर के खेत में रविवार देर शाम को युवक का शव मिला था। उनके खेत को पट्टे पर लेकर खेती करने वाले जगबीर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। मृतक की पहचान पंजाब के जिला फरीदकोट के जैतो मंडी स्थित आंबेडकर नगर निवासी दीपक मान के रूप में हुई थी। वह पंजाब का हिस्ट्रीशीटर था। दीपक के सिर और सीने में गोली मारी गई थीं।

दीपक मान की हत्या की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे गैंगस्टर एवं लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ के नाम से बनाए गए सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली पोस्ट में ली गई थी। दीपक के परिजन सोमवार दोपहर बाद सोनीपत पहुंचे थे, मगर फोरेंसिक चिकित्सक व एक्स-रे नहीं होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन


शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया था। वहां पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में चार गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। सदर सोनीपत थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि दीपक के सिर में एक, गर्दन के पास दो व एक गोली सीने में लगी है।

दीपक के बड़े भाई सोनू व चिंकी गोल्डी बराड़ गैंग की तरफ से हत्या किए जाने को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उनका कहना था कि उनके भाई से वह सात साल से संपर्क में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें