थाना मोहाना पुलिस ने डबल मर्डर की घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रणजीत उर्फ रणजीता निवासी भैसवाल कलां, तरुण निवासी बीधल, सुरेंद्र उर्फ सुंदरा निवासी निजामपुर माजरा, दिनेश उर्फ नेशा निवासी लाड़ोत जिला रोहतक और शमशेर निवासी नारा जिला पानीपत के हैं। पांचों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 14 नवंबर को देवेंद्र निवासी पिनाना ने थाना मोहाना में शिकायत दी थी कि उसके भाई पवन और विक्की की रंजीता, कच्छी, पिंकू, निवासी भैसवाल, अंकुश और तरुण निवासी बीधल, शमशेर निवासी नारा जिला पानीपत, धोला निवासी खटकड़ जिला जींद और सुनेरा निवासी फरमाणा तथा 7/8 अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार और गाड़ी बरामद की जाएगी।
अंकुश ने बरामद कराया हथियार
इस मामले में शनिवार को ही एक आरोपी अंकुश निवासी बीधल को आईटीआई चौक से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान अंकुश ने अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर की बरामदगी करवाई है। पुलिस के अनुसार अंकुश ने वारदात के समय इसी अवैध हथियार का इस्तेमाल किया था।