फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के राई में फैक्टरी में आग: क्या अंदर जिंदा जल गया मजदूर? ढूंढ रही SDRF, 8 साल से काम कर रहा था अर्जुन

Thu, 27 Mar 2025 03:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत के राई में फैक्टरी में मंगलवार को भयानक आग लगी थी। आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहा एक मजदूर के जिंदा जलने की आंशका जताई जा रही है। क्योंकि मजदूर घटना वाले दिन से लापता है। 
विज्ञापन
फैक्टरी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रिंटिंग पैकेजिंग की फैक्टरी में आग पर काबू पाने के बाद लापता मजदूर की तलाश की जा रही है। परिजनों ने श्रमिक के अंदर ही फंसे होने की आशंका जताई थी। जिस पर स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाकर उसकी तलाश कराई जा रही है। टीम ने सुबह से फिर से तलाशी अभियान चलाया है। हालांकि श्रमिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर 1329 में मल्टीलेयर पैकेजिंग के नाम से प्रिंटिंग पैकेजिंग फैक्टरी में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे आग लग गई थी। आग लगी देख श्रमिक बाहर भाग निकले थे। फैक्टरी के अंदर रखे थिनर व केमिकल के ड्रम बम की तरफ फटने लगे थे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की राई, सोनीपत, कुंडली, दिल्ली के नरेला व बवाना, पानीपत से 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। आग पर अग्निशमन की टीमों ने काबू पा लिया था। हालांकि अभी भी एक दो स्थान पर पॉलिथीन के बंडल में आग सुलग जाती है। जिसे शांत करने के लिए दो गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मूलरूप से बिहार निवासी श्रमिक अर्जुन के परिजनों फैक्टरी में पहुंचकर श्रमिक के लापता होने की जानकारी दी थी। पिता तुलसी साहा ने बताया था कि उनका बेटा अर्जुन आठ साल से फैक्टरी में काम कर रहा था। उन्होंने आशंका जताई थी कि वह आग में अंदर ही फंस गया था। उसकी तलाश कराई जाए। जिसके बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया था। नौ सदस्यीय टीम ने रात आठ बजे तक तलाश अभियान को रोक दिया था। वीरवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया गया है। यहां तक की लापता श्रमिक के परिजनों को भी अंदर ले जाकर तलाशी अभियान दिखाया था। दोपहर बाद तक श्रमिक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें