फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: इनवर्टर दुकानदार को 5 हजार की जगह भेजा 50 हजार का फर्जी मैसेज, खाते में वापस डलवा लिए 45 हजार

Fri, 07 Apr 2023 12:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के सेक्टर-13 निवासी महेश कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह इनवर्टर और बैटरी की दुकान चलाते हैं। उनके पास 30 मार्च को एक नंबर से कॉल आई थी। जिसने कहा कि वह इनवर्टर लेना चाहते है। इसके लिए वह किसी को भेज रहे हैं। साथ ही कहा कि आपके खाते में 5 हजार रुपये ट्रांसफर करने है।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में साइबर ठग लगातार धोखाधड़ी के नए-नए तरीके अपना कर लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। इनवर्टर दुकानदार को 5 हजार की जगह 50 हजार रुपये का फर्जी मैसेज भेजकर उनसे खाते में 45 हजार रुपये वापस डलवा लिए गए। जब उन्होंने रुपये वापस भेजे तो ठगी का पता लगा। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


क्यूआर कोड भेज 45 हजार रुपये वापस भेजने को कहा, रुपये भेजे तो फर्जी मैसेज भेज ठगी का लगा पता
सेक्टर-13 निवासी महेश कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह इनवर्टर और बैटरी की दुकान चलाते हैं। उनके पास 30 मार्च को एक नंबर से कॉल आई थी। जिसने कहा कि वह इनवर्टर लेना चाहते है। इसके लिए वह किसी को भेज रहे हैं। साथ ही कहा कि आपके खाते में 5 हजार रुपये ट्रांसफर करने है। इसके लिए अपना बैंक खाता नंबर बता दीजिए। महेश ने बताया कि इसके बाद उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपये जमा होने का एक मैसेज आया।

जिसके बाद उनके पास फिर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसने गलती से 5 हजार रुपये की जगह 50 हजार रुपये भेज दिए हैं। साथ ही अपने 45 हजार रुपये वापस मांगने लगा। इसके लिए उसने एक क्यूआर कोड भी भेज दिया। महेश ने बताया कि उन्हें लगा कि उससे गलती हो गई और उन्होंने उस क्यूआर कोड को स्कैन कर 45 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन


जिस पर उनके खाते से 45 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने देखा कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनके पास कोई रुपये नहीं भेजे है। उनके पास फर्जी मैसेज भेजकर उनसे 45 हजार रुपये ठग लिए गए। तब उन्हें ठगी का पता लगा। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें