फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा की मांग, सीबीआई करे जांच

Sun, 25 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित किशोर की मौत के बाद नेताओं के निशाने पर गोहाना और सरकार आ गई है। पीड़ित परिवार से मिलने और उनको सांत्वना देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का तांता लगने लगा है।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा ने पीड़ित परिवार से मिलकर जहां सीबीआई जांच की मांग की, वहीं क्षेत्र की गलियों और नालियों की दुर्दशा देखकर सांसद कोष से 10 लाख रुपये भी मंजूर कर दिए। उन्होंने छप्पर में रह रहे पीड़ित परिजनों को स्वयं मकान बनाकर देने का भी आश्वासन दिया।

शैलजा ने साफ कहा कि पीड़ित परिवार और उनको पुलिस के ऊपर भरोसा नहीं है। पुलिस अपने थानेदारों को बचाने का प्रयास कर रही है। मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए, तभी पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


शैलजा एससी/एसटी आयोग के सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह के साथ मृतक के घर पहुंचीं। हालांकि, ईश्वर सिंह शुक्रवार को भी गोहाना आए थे तथा उन्हीं के आग्रह पर गोविंदा का परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ था।

नेताओं का पीड़ित परिवार के घर आना जारी
शनिवार को कुमारी शैलजा के अलावा हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद, हरियाणा पंचायत परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पं. उमेश शर्मा तथा बरोदा हलके से इनेलो विधायक रह चुके रमेश खटक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। देर शाम पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी गोहाना पहुंचे। इससे पहले, शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश सहारन व बसपा के छह विधायक पहुंचे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें