फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में प्रत्याशी का ससुर गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रामनिवास खानपुर कलां का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि रामनिवास के लड़के की बहू पूनम रविवार को होने वाले पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंच पद की प्रत्याशी है।
विज्ञापन

13 जनवरी को जयपाल निवासी खानपुर कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके गांव के ही अमित, रामनिवास, संदीप और कर्मवीर ने चुनाव की रंजिश रखते हुए उसे जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया है। वहीं उसके दोस्त अंकित को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस ने जयपाल के बयान पर चार लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। थाना सदर प्रभारी फूलकुवार ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी रामनिवास को गांव खानपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें