फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव की बात कहकर कार लेकर चंपत हुआ युवक

Sun, 10 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करने वाली दुकान पर आया एक युवक टेस्ट ड्राइव लेने की बात कहते हुए कार को लेकर चंपत हो गया। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपालपुर निवासी नवीन का कहना है कि उसकी खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त की एक दुकान है। बीते बृहस्पतिवार को एक युवक उसके पास आया और दुकान पर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को खरीदने की बात कही। जिसके बाद युवक टेस्ट ड्राइव करने की बात कहते हुए कार ले गया ओर वापस नहीं आया। वह काफी इंतजार करता रहा लेकिन जब उक्त युवक  नहीं लौटा तो पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें