गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करने वाली दुकान पर आया एक युवक टेस्ट ड्राइव लेने की बात कहते हुए कार को लेकर चंपत हो गया। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोपालपुर निवासी नवीन का कहना है कि उसकी खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त की एक दुकान है। बीते बृहस्पतिवार को एक युवक उसके पास आया और दुकान पर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को खरीदने की बात कही। जिसके बाद युवक टेस्ट ड्राइव करने की बात कहते हुए कार ले गया ओर वापस नहीं आया। वह काफी इंतजार करता रहा लेकिन जब उक्त युवक नहीं लौटा तो पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।