फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी पकड़े गई बिजली विभाग की टीम को बनाया बंधक

Sat, 09 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप कॉलोनी खरखौदा में हो रही बिजली चोरी को रोकने पहुुंची निगम की टीम को न केवल बंधक बनाया गया, बल्कि टीम द्वारा कार्रवाई करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीओ, बिजली निगम युद्धवीर ने दी शिकायत में बताया कि बिजली चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर शहर में भेजा था।  टीम की ओर से वार्ड-9 की कुलदीप और महावीर कॉलोनी में मीटरों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान जेई कृष्ण ने एक मकान में बिजली चोरी होते देखी तो उसकी वीडियो रिकार्डिंग कर ली। इसी दौरान मकान मालिक रमेश आया ओर जेई कृष्ण के साथ झगड़ने लगा। थोड़ी देर बाद दो अन्य महिलाएं भी आईं और जेई के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जब जेई कृष्ण कागजी कार्रवाई करने लगा तो उन लोगों ने कागज छीनकर फाड़ने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब टीम सदस्य वहां से वापस आने लगे तो उक्त लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजलीकर्मियों को छुड़वाया। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें