फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने कहा तबीयत खराब थी, इसलिए दुष्कर्म का शक

Mon, 21 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई), ठेकेदार व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती सोमवार को डीएसपी भारती डब्बास के समक्ष पेश हुई। युवती ने डीएसपी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी तबीयत खराब थी, इसीलिए दुष्कर्म का शक हो गया था। हालांकि पुलिस अब इस मामले में किसी भी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं है। डीएसपी के अनुसार अगर युवती ने जानबूझकर गलत शिकायत दी थी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर उसके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है, तो दबाव बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी के अनुसार आरोपियों को काबू करने के लिए भी दबिश दी जा रही है। भारती डबास ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। युवती को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


ये है मामला
सफीदो, जींद निवासी 23 वर्षीय युवती ने 13 दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि वह सेक्टर-14 में अपने रिश्तेदार के घर पर रहती है। यहां पर सेक्टर-15 निवासी आनंद कुच्छल से जानकारी हुई थी। आरोप था कि आनंद कुच्छल ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता ईश्वरचंद जैन से मुलाकात करवाई थी। युवती का आरोप था कि उक्त दोनों ने एक अन्य के साथ मिलकर 4 दिसंबर को उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद 12 दिसंबर को एक होटल में बुलाकर भी दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें