फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक ने स्वयं रचा था लूटपाट की वारदात का षड्यंत्र

Mon, 21 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास कैंटर चालक के साथ हुई लूटपाट की घटना से पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैंटर के चालक ने ही स्वयं ही पैसे हड़पने के लिए अपने चचेरे भाई और एक अन्य साथी के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने चालक राजकुमार और उसके चचेरे भाई सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी करनाल के कुटैल गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि कैंटर के चालक राजकुमार ने अपने चचेरे भाई सुशील और एक अन्य साथी के साथ लूट का ड्रामा रचा था। उसने षड्यंत्र के तहत गन्नौर अड्डे से अपने चचेरे भाई सुशील व दो अन्य युवकों को लिफ्ट दी थी। उसके चचरे भाई ने उसे पिस्तौल दिखाकर लगभग साढ़े दस लाख रुपये की नकदी छीन ली। साथ ही वह दो अन्य युवकों के मोबाइल भी छीन ले गया था। बाद में वह साथ-साथ चल रहे उसके साथी के साथ दूसरे वाहन में बैठकर फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों आरोपी राजकुमार व सुशील को काबू कर लिया है। पुलिस उनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


यह था मामला
करनाल के कुटैल गांव निवासी राजकुमार ने 17 दिसंबर को गन्नौर थाने में शिकायत दी थी कि वह देर शाम दिल्ली से चूजे बेचकर वापस करनाल लौट रहा था। वह इस दौरान तीन पोल्ट्री फार्म संचालकों के दस लाख 66 हजार रुपये भी अपने साथ लिए था। जब वह गन्नौर पहुंचा तो उसने वहां से कैंटर में डीजल भराया। इसी दौरान उसके कैंटर में तीन युवक पानीपत जाने के लिए सवार हुए थे। उसने बताया था कि जब वह गन्नौर फ्लाईओवर से थोड़ा आगे गया तो एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसे काबू कर लिया था और पोल्ट्री फार्म संचालकों की नकदी छीन कर अपने एक अन्य साथी के साथ गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया। वह कैंटर में सवार दो लोगों के मोबाइल फोन भी  छीन ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें