थाना बरोदा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी धर्मबीर उर्फ धर्मला निवासी रिंढाना गांव है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद कर जेल भेज दिया गया है।
थाना बरोदा टीम मंगलवार को गांव रिंढाना की सीमा में मौजूद थी कि इस दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम और पता पूछा तो उसने अपनी पहचान धर्मवीर उर्फ धर्मला निवासी गांव रिंढाना के रूप में दी। जांच अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी लेने पर इसके कब्जे से अवैध चरस, चूरापोस्त और डोडा पोस्त मिला। जिसका बाद में वजन करने पर 150 ग्राम चरस, 9.250 किलोग्राम चूरापोस्त और 5.250 किलोग्राम डोडापोस्त मिला। जिसका उसके पास कोई लाइसेंस अथवा परमिट नहीं था। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के तहत थाना बरोदा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने अपने किये हुए अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि इस अवैध चरस, चूरापोस्त और डोडापोस्त को राजस्थान से लाकर यहां खुदरा भाव मे बेचकर मुनाफा कमाना था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।