फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन में पलटी सेंट्रो में मिला ऑटो चालक का शव

Thu, 11 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोदा-बुटाना रोड के पास ड्रेन नंबर-8 में पलटी सेंट्रो कार के अंदर से बुधवार को एक युवक का शव मिला। शिनाख्त की गई तो यह शास्त्री नगर का ऑटो चालक पवन (38) था। पवन की मौत हत्या है या हादसा, यह तो एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा, लेकिन पत्नी गीता ने छह लोगों पर पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शास्त्री नगर निवासी गीता ने बयान दिया है कि मंगलवार सुबह बरोदा गांव निवासी बबला और काला अपने चार साथियों के साथ घर आए और ऑटो चलाने का काम करने वाले उसके पति पवन को मना करने के बावजूद सेंट्रो कार में बैठाकर अपने साथ लेकर चले गए। गीता का कहना है कि देर शाम होने के बाद भी जब पवन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बुधवार सुबह पुलिस ने सूचना दी कि पवन का शव बरोदा-बुटाना रोड से गुजर रही ड्रेन नंबर-8 में गिरी सेंट्रो कार में पड़ा है। घटना की सूचना पाकर परिजन  मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

भैंस के पैसे मांगे तो मार दिया मेरे पति को
पुलिस के मुताबिक गीता का आरोप है कि बबला ने पुरानी रंजिश में अपने साथियों के साथ मिलकर पवन की हत्या की है। गीता ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले पवन ने अपनी भैंस बेची थी, लेकिन अभी तक बबला ने पवन को पैसे नहीं दिए थे। पवन ने कई बार उससे पैसे की मांग भी की, लेकिन वह देने में आनाकानी कर रहा था। पैसों के लेनदेन के चलते ही बबला, पवन के खिलाफ रंजिश रखने लगा। जिसके चलते बबला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पवन की हत्या कर दी।  
विज्ञापन


हत्या या हादसा, अभी केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने गीता के बयान पर बबला और काला सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। एएसआई रामनिवास का तर्क है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हुआ। मधुवन से आई एफएसएल की टीम ने बारीकी से कार और घटनास्थल की जांच की। उसकी फाइनल रिपोर्ट के आधार और आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें