फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलने से ही हुई थी मितुल की मौत

Tue, 02 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जली हुई कार के अंदर मिले मितुल वर्मा के अधजले शव का मंगलवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने जो रिपोर्ट दी है, उसके मुताबिक मितुल की मौत जलने से हुई है। वहीं मंगलवार को सामने आया है कि मितुल वर्मा ने रविवार को लगभग साढ़े 9 बजे व्हाट्सएप ग्रुप में गुड बॉय के मैसेज किए थे और उसके बाद ग्रुप से भी लेफ्ट हो गया था। हालांकि परिजनों का कहना है किसी दूसरे व्यक्ति ने साजिश के तहत व्हाट्सएप पर मैसेज किया हो, क्योंकि अभी तक मितुल का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। वहीं, मितुल के साथ रात को मुरथल आए अंगद ने बताया कि रात को लगभग पौने 11 बजे मितुल उसके पास आया था और वे दोनों मुरथल आए थे। आते वक्त उसका मितुल के साथ गाड़ी चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। अंगद के अनुसार झगड़े के कारण मितुल ने उसे गाड़ी से उतार दिया था। बताया गया है कि मितुल की मां चंचल वर्मा ने रात को 3 बजे अंगद को फोन किया था। उस समय अंगद ने बताया था कि मितुल उसके साथ नहीं है। परिजनों अब भी मितुल की मौत को हत्या बता रहे हैं, जिसे साजिश के तहत हादसा दिखाया जा रहा है। दूसरी ओर थाना राई प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये है मामला
सोमवार सुबह खेवड़ा गांव के पास मेरठ रोड पर एक जली हुई गाड़ी से एक अधजला शव बरामद किया गया था। शव की शिनाख्त मूल निवासी कृष्णा नगर, मेरठ हाल आबाद उत्तमनगर, अस्पताल गांव एलआईजी फ्लैट निवासी मितुल वर्मा के तौर पर हुई थी। सोमवार शाम तक एक्स-रे मशीन खराब होने से शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। इसीलिए शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें